बलात्कार के आरोप में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

पीड़िता ने बताया की अभ्यिक्त ने बहला फुसला कर चित्तौडगढ़ ले जाकर उनसे बलात्कार किया। बलात्कार के फलस्वरूप पीड़िता ने अभियुक्त को पुत्री को भी जन्म दिया। अभियुक्त ने उसकी पुत्री को 2 लाख रूपये में उसके दोस्त के यहाँ गिरवी रख दिया जिसे बाद में एक साल बाद छुड़ाया गया। 
 | 
पूर्व में ग्राम पंचायत में सरपंच रह चूका है 

उदयपुर 7 नवंबर 2019। शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को दर्ज रिपोर्ट में बताया की अभियुक्त ने झांसा देकर वर्षो से उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। 

पीड़िता की पुत्री को गिरवी रखा 

पीड़िता ने बताया की अभ्यिक्त ने बहला फुसला कर चित्तौडगढ़ ले जाकर उनसे बलात्कार किया। बलात्कार के फलस्वरूप पीड़िता ने अभियुक्त को पुत्री को भी जन्म दिया। अभियुक्त ने उसकी पुत्री को 2 लाख रूपये में उसके दोस्त के यहाँ गिरवी रख दिया जिसे बाद में एक साल बाद छुड़ाया गया। 

पीड़िता ने आरोप लगाया की अभियुक्त लगातार बहला फुसलाकर अलग अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। यही नहीं वः उसके साथ कई बार मारपीट भी करता था। 

प्रतापनगर पुलिस थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया की पीड़िता की रिपोर्ट पर अभियुक्त हरीश गुर्जर पुत्र रंगलाल गुर्जर निवासी वीरधोलिया हाल मुकाम राजकमल होटल भुवाणा उदयपुर को उदियापोल बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। 

पूर्व में ग्राम पंचायत में सरपंच रह चूका है 

पुलिस ने बताया की हरीश गुर्जर पूर्व में ग्राम पंचायत वीरधोलिया का सरपंच तथा जिला परिषद उदयपुर का सदस्य रह चूका है। 

पुलिस ने बताया की अभियुक्त के खिलाफ मामला धारा 363, 366, 376, 370 498 ए, 406, 323, 509 (भा. द. स.) में मामला दर्ज कर अनुसन्धान  प्रारम्भ कर दिया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News