हरियाणा में पूर्व सरपंच का मर्डर ! हमलावरों ने सिर-छाती में मारी 10 गोलियां

 | 
हरियाणा में पूर्व सरपंच का मर्डर ! हमलावरों ने सिर-छाती में मारी 10 गोलियां 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार शाम को हरियाणा के फतेहाबाद में एक पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच खाराखेड़ी गांव में वह एक ढाबे पर बैठे हुए थे। तभी बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। उनके सिर और छाती में गोलियां लगीं। पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राजेंद्र खिलेरी (50) के रूप में हुई है। वह फतेहाबाद के पूर्व विधायक और भाजपा नेता दुड़ाराम बिश्नोई के करीबी हैं। साथ ही पूर्व CM चौधरी भजनलाल परिवार के भी नजदीकी है। Haryana News

घटना की सूचना मिलते ही DSP जय सिंह, सदर थाना पुलिस और CIA की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मौके से दो बाइक और दो पिस्टल मिली हैं। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। राजेंद्र के शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है।

लोगों से विवाद हुआ था

जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है। बेटा बीए कर रहा है। वह राजनीति में काफी सक्रिय थे। गांव के साथ-साथ फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मामलों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले रामदेव मंदिर के मेले के दौरान खासा ढाणी के कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था। आरोप है कि राजेंद्र ने उनके तूड़ी से भरे ट्रैक्टरों के चालान कटवा दिए थे। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News