हरियाणा के पूर्व सरपंच ने मात्र 1 रुपए शगुन में की दो बेटों की सगाई ! समाज को दिया ये बड़ा संदेश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में हिसार जिले में पूर्व सरपंच नरेश पूनिया ने अपने दो बेटों अजय और विजय की सगाई मात्र एक रुपए के शगुन के साथ करके समाज को बड़ा संदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच का एक बेटा Navy में है, जबकि दूसरा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। दोनों की होने वाली लाइफ पार्टनर अंजू और स्वीटी भी एजुकेटेड है। बुधवार को दोनों की रिंग सेरेमनी प्रोग्राम था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों के पक्ष वालों ने इसकी पूरी तैयारी कर रखी थी। जब रिंग सेरेमनी का टाइम आया तो पूर्व सरपंच ने शगुन में सिर्फ एक रुपया लेने की घोषणा की तो हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया। पूर्व सरपंच ने कहा-
बहू बनकर हमारे घर आने वाली बेटियां ही हमारी सबसे बड़ी दौलत हैं, इससे बड़ा कोई दहेज नहीं हो सकता। Haryana News
पिता की बात का समर्थन करते हुए दोनों बेटों ने भी कहा कि दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ यह एक प्रेरणादायक संदेश है।
गांव सतरोड़ कलां के पूर्व नरेश पूनिया के प्रॉपर्टी डीलर पुत्र अजय की सगाई गांव बिठमड़ा की अंजू और नौ सैनिक बेटै विजय की सगाई गांव भकलाना की स्वीटी के साथ हुई। अंजू JNM और स्वीटी MA की पढ़ाई कर रही है। हिसार-तोशाम रोड स्थित रॉयल पाम रिसॉर्ट में यह पूरा प्रोग्राम हुआ। Haryana News
पूर्व सरपंच परिवार ने दहेज लेने की परंपरा को पूरी तरह नकारते हुए केवल एक रुपए का प्रतीकात्मक शगुन स्वीकार किया। उन्होंने घोषणा की कि दोनों बेटों के विवाह में भी किसी प्रकार का दहेज या दिखावटी शगुन स्वीकार नहीं किया जाएगा। Haryana News
रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों बेटों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी संदेश दिया। परिवार ने शादी की डेट फिक्स नहीं की है, लेकिन नवंबर में दोनों भाई एक साथ अपनी दुल्हनों संग फेरे लेंगे।
