हरियाणा में भीषण हादसा, पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की हुई दर्दनाक मौत
Udaipur Times, Haryana news , Accident news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा कस्बे के गांव असगरपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे से पूरे इलाके को शोक की लहर दोड़ गई। जैसा की जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हादसे में लाहड़पुर गांव के पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों और चाचा के लड़के के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर घूमने निकला था।
थार और स्कॉर्पियो की हुई टक्कर
बताया जा रहा है की हादसे से कुछ ही सेकंड पहले कार के अंदर बैठे एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया था। वीडियो में देखा जा सकता है की सभी युवक मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल एक भयानक हादसा उनका इंतजार कर रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सामने से आ रही थार और काली स्कॉर्पियो की आमने-सामने इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ जड़ से उखड़कर दूर जा गिरा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
वाहनों के उड़े परखच्चे
इस हादसे के बाद काली स्कॉर्पियो कई पलटियां खाते हुए सड़क से नीचे जा गिरी, जबकि थार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जैसा कि बताया जा रहा है की इस हादसे में पूर्व सरपंच के इकलौते बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुलाना और चंडीगढ़ के अस्पतालों में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
