शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पानेरी का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पानेरी का आज प्रातः 10 बजे पानेरी उपवन, साईफन चौराहा, उदयपुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पानेरी का आज प्रातः 10 बजे पानेरी उपवन, साईफन चौराहा, उदयपुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सी.पी.जोशी, डॉ. गिरिजा व्यास की ओर से स्वर्गीय पानेरी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय पानेरी की शवयात्रा में पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, वीरेन्द्र वैष्णव, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, राजीव सुहालका, सुरेश श्रीमाली, सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पार्षदगण, अधिवक्तागण, डाक्टर्स व समाज के कई संगठन सहित कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा आदि ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
