सभी मतदान केन्द्रों पर भरे जायेंगे फार्म
लोकसभा चुनाव 2014 के तहत अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों का प्रदर्शन सभी मतदान केन्द्रों पर 9 मार्च (रविवार) को किया जायेगा।
लोकसभा चुनाव 2014 के तहत अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों का प्रदर्शन सभी मतदान केन्द्रों पर 9 मार्च (रविवार) को किया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स को निर्देश दिए हैं कि वे 9 मार्च को अपने मतदान केन्द्र पर रहकर दायित्व का भली भांति निर्वहन करें।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार सभी बीएलओ सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर मौजूद रहकर 10 मार्च 2014 को अंतिम रूप में प्रकाशित मतदाता सूची का प्रदर्शन करेंगे तथा आमजन के नाम मतदाता सूची में दर्ज न होने की स्थिति में फार्म सं. 6 मौके पर ही भरवायेंगे।
बीएलओ समुचित मात्रा में फार्म-6 को उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। बीएलओ प्राप्त आवेदनों की सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को जमा कराएंगे। जिससे परिवर्धन की पूरक सूची के कम्प्यूटरीकरण का कार्य अविलम्ब संपादित हो सके।
