फोर्टी पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की चर्चा

 | 
शहर के विकास व औद्योगिक समस्याओं पर चर्चा की।  

उदयपुर 21 जुलाई 2020। फोर्टी संभागीय इकाई के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा से मिलकर शहर के विकास व औद्योगिक समस्याओं पर चर्चा की।  

उदयपुर संभाग के अध्यक्ष निशान्त शर्मा ने बताया कि कलेक्टर से चर्चा के बाद एवं उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के साथ रीको के मुख्य अधिकारी पण्ड्या से मिलकर उद्योग जगत की समस्या पर ज्ञापन दिया।  

निशान्त शर्मा ने बताया कि ऐसे संकट की घड़ी में मध्यम एवं सूक्ष्म व्यापारियों को सरकार की नई योजनाएँ एवं नीतियों को समझना एवं उस पर सुझाव देना आवश्यक है। फोर्टी हमेशा व्यापारियों एवं उद्योग जगत के विकास के लिए तत्पर है। अरविंद अग्रवाल व्यापार जगत से आव्हान किया कि हमें एकजुट होकर व्यापार को सक्षम बनाने के लिये आने होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News