फोर्टी ने एमबीए स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल विजिट करवाई

फैडरेशन आफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इंडस्ट्री, उदयपुर के तत्वाधान में गुजरात जुनागढ़ स्थित एन. आर. वेेकारिया एमबीए कालेज से एमबीए स्टूडेंट

 | 

फोर्टी ने एमबीए स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल विजिट करवाई

फैडरेशन आफ राजस्थान ट्रेड एण्ड इंडस्ट्री, उदयपुर के तत्वाधान में गुजरात जुनागढ़ स्थित एन. आर. वेेकारिया एमबीए कालेज से एमबीए स्टूडेंट्स को उदयपुर कि प्री इंजीनियरींग बिल्डिंग मेन्युफेक्चरींग कम्पनी लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज़ का विजिट कराया गया। फोर्टी संभागीय अध्यक्ष श्री प्रविण सुथार ने कहा कि प्रैक्टिकल नोलेज बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रीयल विजिट जरूरी हैं इससे बच्चों में काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ता हैं।

लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज़ प्री इंजीनियरींग बिल्डिंग क्षेत्र में अपनी उत्तम गुणवत्ता और ग्राहक सेवा के लिए जानी जाती हैं। कम्पनी कि प्रबन्धक भानुप्रिया जैन ने स्टूडेंट्स को प्री इंजीनियरींग बिल्डिंग के उत्पादन कि कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फेक्ट्री के उपयोग, जगह, वातावण आदि फेक्टर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार डिजाईन के आधार पर कम्पनी में सभी पार्टस का फैब्रिकेशन किया जाता हैं जिन्हें साईट पर ले जा कर असेम्बल किया जाता हैं।

ऑपरेशन के साथ प्रैक्टिकल चीजों के बारे में बताया और स्टूडेंट्स कि जिज्ञासाओं का समाधान किया। कम्पनी के नये प्रोजेक्ट – प्रीफेब हाउस के बारे में बताया और एक नये प्रोडक्ट के रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट कि प्रोसेस और महत्व को समझाया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्रविण सुथार ने कहा कि एक कम्पनी को लम्बे समय तक टिके रहने के लिए अच्छा प्रबन्धन बहुत जरूरी हैं। टाईम मेनेजमेन्ट, हाई क्वालिटि और कस्टमर सर्विस कम्पनी के ग्रोथ के आधार स्तम्भ हैं। उच्च लाभ कमाने के लिए गुणवता से कभी समझौता ना करें।

फोर्टी सहसचिव इन्द्रकुमार सुथार ने विश्वकर्मा इंजिनियरींग वर्क्स में प्लास्टिक रीसाईकलिंग मशीन कि मेन्युफेक्चरींग के बारे में जानकारी दी। इन मशीनों का प्रयोग प्लास्टिक वेस्ट से एग्रीकल्चर पाईप एवं आदि बनाने के लिए किया जाता हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News