फोर्टी राजस्थान का सबसे बड़ा अवार्ड समारोह उदयपुर में
फोर्टी राजस्थान का अवार्ड समारोह फोर्टी उदयपुर के तत्वावधान में उदयपुर में होगा। इसके लिए जल्द ही नॉमिनेशन लिए जाएंगे। समारोह राज्यस्तरीय होगा। यह निर्णय बुधवार को फोर्टी उदयपुर के मादरी स्थित कार्यालय में किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता फोर्टी राजस्थान जयपुर से आये बिजनेस लीडरशिप एंड अवार्ड कमेटी के चैयरमेन अजय गुप्ता ने की।

गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग सेक्टर में अवार्ड दिए जाएंगे जिसके लिए नॉमिनेशन फॉर्म जल्द ही आमंत्रित किये जायेंगे। नॉमिनेशन के आधार पर कमेटी अवार्ड के लिए पात्रता तय करेगी। बैठक में उदयपुर संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार, महासचिव शरद आचार्य, इंद्रकुमार सुथार सहित कई सदस्य मौजूद थे।