फोरम परपल रन का भव्य आयोजन
फोरम सेलिब्रेशन माॅल द्वारा अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोरम परपल रन का आयोजन रविवार 30 सितम्बर को किया गया । इस रन के प्रति उदयपुर वासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया, जिसमें 6 वर्ष के बच्चे से लेकर 82 वर्ष तक के बुजुर्गो सहित लगभग 990 लोगों ने बडे़ जोश के साथ शिरकत की । पिछले दिनों फोरम परपल रन हेतु रजिस्ट्रेशन हुए थे।

फोरम परपल रन का उद्देश्य यही रहा कि लोग अल्जाइमर रोग को पहचान सकें और सही उपचार प्राप्त कर सकें। अल्जाइमर एक प्रगतिशील और अपरिवर्तनीय तंत्रिका संबन्धी विकार है जो मूल तंत्रिका संबन्धी कार्यप्रणाली को कम करता है। परपल रन की शुरूआत उदयपुर की एडीशनल एसपी स्वाति शर्मा ने सुबह 5ः45 बजे फ्लेग आफ करके की ।
परपल रन 3 कि.मी., 5 कि.मी., 10 कि.मी. व 21 कि.मी. की रन थी, जो कि सेलिब्रेशन माॅल से शुरू हुई और आर के सर्किल, शोभागपुरा सर्कल, नई आरटीओ, 100 फीट रोड, युनिवरसिटी नई सड़क होते हुए पुनः सेलिब्रेशन माॅल पर खत्म हुई । रन के समापन पर उदयपुर के कलेक्टर विष्णुचरण मलिक ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया । साथ ही उन्होंने लोगों को अपनी फिटनेस के लिये प्रेरित भी किया।
माॅल की तरफ से विजेताओं को दो लाख रूपये तक के गिफट वाउचर दिये गये । उल्लेखनीय है कि फोरम परपल रन इवेंट देश के 6 शहरों में 7 मॉल में एक साथ आयोजित किया गया।