शिक्षक शिक्षा की ज्योत को आगे बढाएं – तरवाड़ी

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाड़ी ने शिक्षकों से कहा कि वे संचार क्रांति के तहत हो रहे अत्याधुनिक नवाचारों को बालकों तक पहुंचाएं व उनके ज्ञान में वृद्धि कर शिक्षा की ज्योत को आगे बढाएं।

 | 

तरवाड़ी मंगलवार को मीरा कन्या उच्च माध्यमिक विधालय रेजीडेन्सी में आयोजित प्रांतीय शिक्षक सम्मेलन के समापन अवसर एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से उदबोधन दे रहे थे। उन्होंने शिक्षकों कि विभिन्न समस्याओं पर कहा कि उनकी समस्याएं राज्य सरकार तक पहुंचाकर उनके जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस कानून के पीछे सरकार की मंशा है कि सभी बालक-बालिकाओं का विधालयों से जुड़ाव हो तथा दलित, एवं गरीब बच्चे भी निजी विधालयों में अध्ययन कर सकें।

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक आनंदमल चौहान, दूर्गाराम, चेतन प्रकाश, रामलाल मेघवाल, पप्पूराम मीणा आदि की सेवाओं की सराहना की और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन लक्ष्मीलाल खटीक ने किया। समरोह में सुभाषचंद, लालचंद, रामचन्द्र गांधी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News