माहेश्वरी महिला गौरव का स्थापना दिवस एवं शपथग्रहण समारोह आयोजित

माहेश्वरी महिला गौरव का स्थापना दिवस एवं शपथग्रहण समारोह आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में आयोजित किया गया। 
 | 

समारोह की मुख्य अतिथि कैाशल्या गट्टानी एवं प्रदेश संगठन मंत्री सरिता न्याती ने नव निर्वाचित अध्यक्ष आशा नरानीवाल, सचिव सीमा लाहोटी, कोषाध्यक्ष निर्मला काबरा सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। 
 
उदयपुर 18 जनवरी 2020। माहेश्वरी महिला गौरव का स्थापना दिवस एवं शपथग्रहण समारोह आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में आयोजित किया गया। 

समारोह की मुख्य अतिथि कैाशल्या गट्टानी एवं प्रदेश संगठन मंत्री सरिता न्याती ने नव निर्वाचित अध्यक्ष आशा नरानीवाल, सचिव सीमा लाहोटी, कोषाध्यक्ष निर्मला काबरा सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। 

प्रारम्भ में संरक्षक जनक बांगड़ ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर की अनेक संस्थाओं के अध्यक्ष-सचिव समारोह में मौजूद थे। समारोह में कुछ सदस्याओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। 

इस अवसर पर रीमा, कविता, मंजू, राजकुमारी, वीना मोहता, प्राची, कला, रेणु मुन्दड़ा मौजूद थी। संचालन रेखा देवपुरा ने किया।
 
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News