लेकसिटी प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

लेकसिटी प्रेस क्लब के चेटक स्थित भवन के जीर्णोद्धार का शिलान्यास बुधवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने किया।

 | 
लेकसिटी प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार का शिलान्यास

लेकसिटी प्रेस क्लब के चेटक स्थित भवन के जीर्णोद्धार का शिलान्यास बुधवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने किया।

जीर्णोद्धार के तहत प्रेस क्लब भवन का विस्तार किया जाएगा जिसमें पत्रकारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो वातानुकूलित कमरे और हॉल का निर्माण करवाया जाएगा जिससे क्लब के सांस्कृतिक समारोह का आयोजन क्लब में ही हो सकेंगे। निगम ने बारह लाख रुपए का कार्यादेश जारी कर दिया है।

क्लब भवन में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि बहुत ही ख़ुशी की बात है के राजस्थान में पिंकसिटी प्रेस क्लब के अलावा लेक सिटी प्रेस क्लब भी एक प्रगतिशील कार्यों को अंजाम दे रहा है और सौभाग्य की बात है की पिंकसिटी प्रेस क्लब के सदस्य होते हुए वो लेकसिटी प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार में भाग ले रहे हैं।

परनामी को प्रेस क्लब अध्यक्ष मनु राव द्वारा पत्रकारों की भूखंडों की समस्या से अवगत करवाया तो उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पत्रकारों को भूखंड जरूर मिलाने चाहिए। इसके लिए वे आगामी दिनों में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे से बात करेंगे और पत्रकारों की इस समस्या का समाधान करवाएंगे । महापौर रजनी डांगी ने जीर्णोद्धार के लिए कहा कि पत्रकारों की सुविधाओं को देखते हुए बनने वाला भवन अत्याधुनिक होगा ताकि पत्रकार यहां से अपनी अत्याधुिक तकनिकी से जुड़ सकें । पार्षद अजय पोरवाल ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण किया ।

कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री जयप्रकाश माली ने किया और आभार महामंत्री प्रताप सिंह राठौड़ ने दिया । समारोह में भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, चुन्नीलाल गरासिया, चन्द्रसिंह कोठारी, उप महापौर महेंद्रसिंह शेखावत, प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली, लेकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय खाब्या ,राजेश वर्मा ,डॉ रवि शर्मा, छोगा लाल भोई कपिल श्रीमाली ,प्रमोद गौड़ ,अब्बास रिज़वी ,मुनेश अरोड़ा ,भगवान प्रजापत ,ओम पूरबिया सहित कई पत्रकार और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News