उदयपुर में 100 बेडेड ईएसआई अस्पताल का शिलान्यास
केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंगारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के 2022 तक हर परिवार को अपने घर के लक्ष्य के तहत साढे़ चार करोड़ श्रमिक परिवारों को मकान दिए जाएंगे। श्री दत्तात्रेय ने उदयपुर के चित्रकूट नगर (भुवाणा) में करीब 80 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले कर्मचारी बीमा निगम 100 बेडेड
केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंगारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के 2022 तक हर परिवार को अपने घर के लक्ष्य के तहत साढे़ चार करोड़ श्रमिक परिवारों को मकान दिए जाएंगे। श्री दत्तात्रेय ने उदयपुर के चित्रकूट नगर (भुवाणा) में करीब 80 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले कर्मचारी बीमा निगम 100 बेडेड अस्पताल के शिलान्यास मौके पर ये विचार रखे।
उन्होंने कहा कि श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में सरकार कर्मचारी राज्य बीमा की सेवाओं का लाभ 393 जिलों से विस्तारित करते हुए सभी 687 जिलों में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। राजस्थान में सभी 33 जिले इस योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। भारत में करीब 12.02 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
