सीटीएई के पीएच.डी छात्रावास विस्तार का शिलान्यास

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सीटीएई), उदयपुर के पीएच.डी. छात्रावास विस्तार का शिलान्यास माननीय कुलपति प्रोफेस

 | 
सीटीएई के पीएच.डी छात्रावास विस्तार का शिलान्यास

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सीटीएई), उदयपुर के पीएच.डी. छात्रावास विस्तार का शिलान्यास माननीय कुलपति प्रोफेसर उमाशंकर शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया । पीएच.डी. छात्रावास के इस नये परिसर में अभी वर्तमान में 11 नये कमरों का निर्माण किया जायेगा जिसकी कुल लागत रूपये 66.00 लाख आयेगी। छात्रावास के निर्माण कार्य विश्वविद्यालय के भू-सम्पति कार्यालय द्वारा किया जायेगा।

माननीय कुलपति प्रो. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हमें हॉरिजेंटल की जगह वर्टीकल को अपनाना चाहिये जिससे कि वित्तीय भार को कम किया जा सके । महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. राठौड़ ने बताया कि नये परिसर का निर्माण अप्रेल 2017 में शुरू होकर इसी वर्ष माह दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। डॉ. राठौड़ ने बताया पीएच.डी छात्रों की संख्या देखते हुए काफी लम्बे समय से और अधिक कमरो की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा था। इसी को मद्देनजर रखते हुए कुल 18 कमरों का निर्माण किया जायेगा। जिससे कि छात्रों को बेहतर सुविधा महैया करायी जा सके।

इस अवसर पर डॉ. राठौड़ ने महाविद्यालय की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि इस वर्ष से सीटीएई को आई.आई.टी./एन.आई.टी. तहत क्वालिटी इम्प्रूवमेन्ट प्रोग्राम (क्यू.आई.पी.) का माइनर सेन्टर बनाया गया है। जिसके अर्न्तगत विश्वविद्यालयों में सेवारत प्राध्यापकगण सीटीएई में पी.एच.डी. में प्रवेश ले सकेगें । क्यू.आई.पी. प्रोग्राम के अर्न्तगत महाविद्यालय में 10 सीटें उपलब्ध है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी निदेशक, अधिष्ठाता, अधिकारीगण, महाविद्यालय के कर्मचारी व पीएच.डी छात्र उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News