राजस्थान की चार आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती मेनका संजय गांधी द्वारा राजस्थान की चार आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को उल्लेखनीय कार्य एवं असाधारण उपलब्धियों के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्रीमती गांधी ने यह पुरस्कार गुरूवार को नई दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए।

 | 

केंद्रीय समेकित बाल विकास सेवा योजना के अंतर्गत बुनियादी स्तर पर श्रेष्ठ सेवा प्रदान करने वाली राजस्थान की पुरस्कृत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में श्रीमती निर्मला वैष्णव (जिला उदयपुर सीडीपीओं-बडगांव) और आंगनबाड़ी केन्द्र भुवाना (उदयपुर), श्रीमती नरपती के साथ ही आई.सी.डी.एस. परियोजना-जालोर के आंगनबाड़ी केंद्र गोदन को भी वर्ष 2014-2015 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसी तरह वर्ष 2015-16 के लिए श्रीमती मुमताज बेगम, (आंगनबाड़ी केन्द्र जवाहरनगर-4 जिला (श्रीगंगानगर) एवं श्रीमती संतोष बिलानिया, आंगनबाड़ी केन्द्र, (सांगानेर शहर, जयपुर) को केंद्रीय मंत्राी श्रीमती मेनका गांधी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पुरस्कार विजेताओं के समन्वयक, सहायक निदेशक (मॉनिटरिंग) आई.सी.डी.एस. राजस्थान, श्री सुभाष चन्द्र गर्ग ने बताया कि राजस्थान में आंगनबाड़ी महिला कार्यकताओं ने बेहतरीन कार्य करके देश के समक्ष उदाहरण पेश किया है। विजेता कार्यकर्त्रियों द्वारा बाल पोषण, महिलाओं की साक्षरता, महिला समूहों के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान चलाना, बच्चों के कल्याण के लिए पंचायतों और अन्य विभागों से मदद के लिए विभिन्न प्रयास जैसे उल्लेखनीय कार्य किये है। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में संचालित आंगनबाडियों के लिए हरसंभव मदद दी जा रही है जिसकी मदद से हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बच्चों एंव महिलाओं के सुनहरे एवं स्वस्थ्य भविष्य के लिए कार्य कर रही है।

पुरस्कार समारोह में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्राी श्रीमती कृष्णा राज सहित केन्द्र एवं राज्यों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News