एकलव्य कॉलोनी से जुआ खेलते चार गिरफ्तार

शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने एकलव्य कॉलोनी सुलभ काम्प्लेक्स के पास में ताश के पत्तो पर जुआ खेलते हुए चार लोगो को जुआ खलेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
 | 
अभियुक्तों से 1050 रूपये भी बरामद

उदयपुर 1 नवंबर 2019। शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने एकलव्य कॉलोनी सुलभ काम्प्लेक्स के पास में ताश के पत्तो पर जुआ खेलते हुए चार लोगो को जुआ खलेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

अम्बामाता पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर कंवरलाल ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली की एकलव्य कॉलोनी सुलभ काम्प्लेक्स के पास जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गणेश पिता अशोक कुमार गमेती निवासी चंपा कॉलोनी अम्बामाता, महेंद्र पुत्र किशन गमेती निवासी एकलव्य कॉलोनी अम्बामाता, रवि पुत्र गोपाल गमेती निवासी एकलव्य कॉलोनी अम्बामाता तथा हेमराज पुत्र सोहन गमेती निवासी एकलव्य गमेती अम्बामाता को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया की आरोपियों के कब्ज़े ताश के पत्तो की गड्डी और नकद 1050 रूपये भी मौके से बरामद किये गए है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News