चंदन की तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, 100 किलो चंदन की लकड़ी बरामद

उदयपुर पुलिस के वृत्ताधिकारी भगवत सिंह हिंगड़ के नेतृत्व में भूपालपुरा थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सौदा और उसकी टीम ने आयड़ के महासतिया क्षेत्र से चंदन की लकड़ी की तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को

 | 
चंदन की तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, 100 किलो चंदन की लकड़ी बरामद

उदयपुर पुलिस के वृत्ताधिकारी भगवत सिंह हिंगड़ के नेतृत्व में भूपालपुरा थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सौदा और उसकी टीम ने आयड़ के महासतिया क्षेत्र से चंदन की लकड़ी की तस्करी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 किलोग्राम की चंदन की लकड़ी बरामद की जिसकी बाजार में कीमत दस हज़ार रुपये प्रति किलो बताई जाती है।

भूपालपुरा थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह सौढ़ा ने बताया की महसतिया में पुरातत्व विभाग के सामने से एक थ्री व्हीलर ऑटो से चंदन की तस्करी की सुचना मिलने पर नाकाबंदी कर थ्री व्हीलर ऑटो से चार व्यक्तियों से चंदन की लकड़ी के 100 किलो वज़न के छोटे बड़े गट्टे बरामद किये। आरोपी यह माल ट्रेवल बैग में भरकर अवैध रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पार्सल करने वाले थे।

Click here to Download the UT App

गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान कहारवाड़ी निवासी मोहम्मद अतीक पिता अहमद नवाज़, रफीक पिता नसीर मोहम्मद, कन्नौज निवासी मोहम्मद युसूफ पिता गुल मोहम्मद और मोहम्मद खमिस पिता मोहम्मद नौशाद के रूप में की गई है। आरोपियों ने यह माल कहारवाड़ी निवासी अंसार से खरीदना बताया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News