मांडवा में 14 वर्षीया लड़की की हत्या के मुख्य अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार


मांडवा में 14 वर्षीया लड़की की हत्या के मुख्य अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार 

 
मांडवा में 14 वर्षीया लड़की की हत्या के मुख्य अभियुक्त समेत चार गिरफ्तार
जिले के मांडवा थाना क्षेत्र के झेड गांव में 10 मार्च की रात को एक 14 वर्षीया लड़की की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मांडवा थाना पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर 12 मार्च 2020। जिले के मांडवा थाना क्षेत्र के झेड गांव में 10 मार्च की रात को एक 14 वर्षीया लड़की की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मांडवा थाना पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है। 

मांडवा थाना के एसएचओ कर्मवीर सिंह ने बताया की प्रकरण में नामजद आरोपी मणिया उर्फ़ मणि सिंह गमार पिता लालाजी गमार निवासी बुझा, महेश पिता मणिया उर्फ़ मणि सिंह गमार निवासी बुझा, श्रीमती भीखली पत्नी मणिया उर्फ़ मणि सिंह गमार पिता लालाजी गमार निवासी बुझा, मुकेश पारगी पिता खेता निवासी भूरी ढेबर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया की सभी अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभियुक्तों से वारदात में प्रयुक्त वाहन और हथियार (बन्दूक) के सम्बन्ध में अनुसन्धान किया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है की मांडवा थाना क्षेत्र के झेड गांव में 10 मार्च 2020 को रात करीब आठ बजे उक्त अभियुक्तों ने जोवना पिता मादिया बुम्बडिया के मकान पर हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। अभियुक्तों ने जोवना पर फेंट से हमला कर घायल कर दिया। इस बीच अभियुक्तों के साथ आई महिला श्रीमती भीखली ने जोवना की पति केली पर धारिये से वार कर दिया। बीच बचाव को आये जोवना के पुत्र कुणाल पर बन्दूक से फायर करने लगा तो बीच बचाव करने आई चचेरी बहन 14 वर्षीया काली पर फायर कर दिया। 

बन्दूक से की गई फायरिंग के छर्रे काली के गले के नीचे लगे ,जिससे मौके पर ही काली की मौत हो गई वहीँ अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया की उक्त घटना पुराने विवाद को लेकर हुई है।  
  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal