पांच लाख की इलेक्ट्रिक वायर चोरी के मामले में चार गिरफ्तार दो अपचारी भी डिटेन
आईआईएम बलीचा की 11 केवी विद्युत लाइन के टावर से पिछले दिनों क़रीब पांच लाख रूपये अनुमानतः लागत के विद्युत तार की चोरी के मामले में गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया है। साथ में दो बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है।

उदयपुर 27 सितम्बर 2019 आईआईएम बलीचा की 11 केवी विद्युत लाइन के टावर से पिछले दिनों क़रीब पांच लाख रूपये अनुमानतः लागत के विद्युत तार की चोरी के मामले में गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया है। साथ में दो बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है।
गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की विद्युत विभाग के तार चोरी के मामले में 21 वर्षीय सीताराम पिता हीरालाल गमेती निवासी बलीचा, 21 वर्षीय संतोष पिता वालू गमेती निवासी आवरी माता कच्ची बस्ती बलीचा, 19 वर्षीय लाकेश गमेती पिता भूरालाल गैंती निवासी देवली तथा 22 वर्षीय कैलाश मेघवाल पिता अमरा मेघवाल निवासी पडूणा फला टीडी जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया की मामले में दो बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन लोडिंग टेम्पो भी ज़ब्त किया है। पुलिस की बाल अपचारियो समेत उक्त अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।