हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान चार विधेयक पुन:र्स्थापित किए गए
Udaipur Times, Haryana News, चण्डीगढ़ - हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन चार विधेयक पुन:र्स्थापित किए गए। पुन:र्स्थापित किए गए विधेयकों में हरियाणा न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 और हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम पूजास्थल विधेयक, 2026 शामिल हैं।