अवैध पिस्टल और धारदार हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर 20 अप्रैल 2019, शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने दो अवैध पिस्टल 32 बोर मय पांच ज़िंदा राउंड कारतूस के साथ एक अभियुक्त और धारदार तलवार और छुरे समेत तीन आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर 20 अप्रैल 2019, शहर के अम्बामाता थाना पुलिस ने दो अवैध पिस्टल 32 बोर मय पांच ज़िंदा राउंड कारतूस के साथ एक अभियुक्त और धारदार तलवार और छुरे समेत तीन आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आईपीएस (प्रशिक्षु) शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया थानाधिकारी अम्बामाता ने बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की निम्बाहेड़ा निवासी एक व्यक्ति मस्तान बाबा दरगाह से चर्च वाली रोड पर हथियार के साथ घूम रहा है तथा यह हथियार या तो किसी बेचने की फ़िराक में है या किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में है। पुलिस ने मुखबिर के बताये हुलिए के व्यक्ति को डिटेन कर तलाशी ली तो तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से दो पिस्टल 32 बोर मय पांच ज़िंदा कारतूस पाया गया।
पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति 23 वर्षीय शाहरुख़ खान पठान पुत्र मोहम्मद लतीफ़ खान निवासी नया बाजार निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ से अवैध हथियार पिस्टल और कारतूस के खरीद फरोख्त और प्रयोजन के बारे में पूछताछ कर रही है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इसी प्रकार अम्बामाता थाना पुलिस द्वारा तीन आदतन अपराधियों सोयल पुत्र शब्बीर खान निवासी फारुख आज़म कॉलोनी से एक धारदार छुरा, आफताब उर्फ़ आपु पुत्र शौकत हुसैन निवासी रज़ा कॉलोनी से धारदार तलवार और आसिफ उर्फ़ पतली पुत्र इक़बाल हुसैन उर्फ़ सिराज उर्फ़ तांगा निवासी कौमी एकता नगर से एक धारदार छुरा बरामद कर तीनो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। उक्त तीनो बदमाश रास्ते चलते लोगो को चाकू और चूरे की नोक पर लूटपाट करने के आदि है। इनके खिलाफ थाने में पूर्व में लूट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन केस दर्ज है।
