गोमती चौराहे के पास कार ट्रक भिडन्त में चार लोगो की मौत

संभाग के राजसमंद जिले में सोमवार सुबह चार बजे नेशनल हाइवे-8 पर गोमती-ब्यावर रुट पर गोमती के पास कितेला गाँव एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार चारो व्‍यापारी जयपुर में चल रहे स्टोन मार्ट प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर जयपुर से राजसमंद लौट रहे थे। बताया जाता है एक ट्रेवल्स बस को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने सामने से आती हुई कार को भीषण टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी की कार के आगे के हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

The post

 | 

हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर पुलिस थाना चारभुजा से एएसआई लक्ष्मण सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चारो घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर तुरंत नज़दीकी आर के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में मारे गए लोगो की पहचान 32 वर्षीय रमेशचन्द्र पुत्र भंवरलाल कुमावत निवासी बडारड़ा, 55 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र सी. पिल्लई निवासी धोइन्दा, 32 वर्षीय अनिल कुमार राघवन निवासी कांकरोली तथा 46 वर्षीय विनय शेखर पुत्र चन्द्र शेखर पिल्लई निवासी कांकरोली के रूप में की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News