बाइक टैंकर भिड़ंत में बच्चे समेत चार की मौत
उदयपुर जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओ और एक बच्चे समेत चार जानो की मौत हो गई । जिले के बम्बोरा-भींडर मार्ग पर रामदाता धुणी के निकट शुक्रवार शाम को बाइक की टैंकर से जबरदस्त भिडंत में चार जनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों जनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आलू खेड़ा (सवना) निवासी नाथू जी (60), कंकु देवी (45), रेखा (24), व प्रहलाद (4) की मौत हो गई।
उदयपुर जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओ और एक बच्चे समेत चार जानो की मौत हो गई । जिले के बम्बोरा-भींडर मार्ग पर रामदाता धुणी के निकट शुक्रवार शाम को बाइक की टैंकर से जबरदस्त भिडंत में चार जनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों जनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार दुर्घटना लापरवाही के चलते हुई। हादसे में आलू खेड़ा (सवना) निवासी नाथू जी (60), कंकु देवी (45), रेखा (24), व प्रहलाद (4) की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सडक़ से हटाकर कुराबड़ चिकित्सालय ले गए। बाद में जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल भी मौके पर पहुंचे। सभी मृतक मोटरसाइकिल पर सवार थे।