हरियाणा में नगर निगम के चार कर्मचारी पद से बर्खास्त, AI से फोटो बना दिखा दिया झूठा काम
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम नगर निगम ने चार संविदा (HKRNL) कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई विभागीय जांच, व्यक्तिगत सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई।
आयुक्त प्रदीप दहिया के आदेशानुसार, संबंधित कर्मचारियों पर सेवा नियमों के उल्लंघन, कर्तव्य में लापरवाही, सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, फर्जी रिकाॅर्ड तैयार करने और पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप सिद्ध पाए गए। इसके चलते उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए गए। Haryana News
जानकारी के अनुसार Property Tax मामलों में अनियमित आपत्तियां लगाने के कारण दो कंप्यूटर ऑपरेटर, नीरज वशिष्ठ और अंकुर अरोड़ा, को हटाया गया। विभागीय जांच में पाया गया कि दोनों ने Property ID एवं Property Tax मामलों में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) से हटकर अनावश्यक आपत्तियां लगाईं, जिससे आवेदनों के निस्तारण में देरी हुई और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। Haryana News
सहायक सफाई निरीक्षक वसीम के खिलाफ मिली जानकारी के मुताबिक जांच में यह पाया गया कि उन्होंने सार्वजनिक शिकायतों के समाधान का झूठा दावा करने के लिए AI तकनीक से फोटो संपादित कर शिकायत पोर्टल पर अपलोड किए। इसे गंभीर कदाचार और धोखाधड़ी मानते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। Haryana News
जानकारी के अनुसार सहायक सफाई निरीक्षक सोनू ने ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित रहते हुए GPS स्पूफिंग एप्लिकेशन का उपयोग कर उपस्थिति दर्ज की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी गईं।
