राजधानी में यहां बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर, जाने किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ?

 | 
राजधानी में यहां बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर, जाने किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ?

Udaipur Times, New Flyover : दिल्ली वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। राजधानी में यातायात की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कदम उठायें जा रहे हैं। जानकारी के लिए आपकों बता दें की दक्षिणी दिल्ली की प्रमुख सड़कों में शामिल महरौली-बदरपुर (एमबी) रोड को जाममुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार चार फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम कर रही है। इनमें से दो फ्लाईओवर को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि दो अन्य के निर्माण के लिए अध्ययन कराया जा रहा है।

PWD अधिकारियों के अनुसार, चारों फ्लाईओवर बनने से साकेत से बदरपुर तक करीब आठ किलोमीटर का सफर वाहन चालकों के लिए जाममुक्त हो सकेगा। निर्माणाधीन दोनों फ्लाईओवर दिसंबर 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया की एमबी रोड पर साकेत से बदरपुर तक प्रतिदिन लंबा जाम लगता है। इस सड़क का इस्तेमाल रोजाना करीब चार से पांच लाख लोग करते हैं। जाम की समस्या के समाधान के लिए बीते दिनों PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने निर्माणाधीन दोनों फ्लाईओवर और प्रस्तावित दो अन्य फ्लाईओवर की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। साथ ही, प्रस्तावित फ्लाईओवरों को लेकर चल रहा अध्ययन भी आगामी जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए।

साकेत से संगम विहार के बीच 2.41 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह छह लेन का होगा, जिसमें दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन होंगी। इसके निर्माण का करीब 51 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2028 तक इसे जनता के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। 

संगम विहार से मां आनंदमयी मार्ग तक 2.72 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इसके निर्माण को अभी सरकार से मंजूरी नहीं मिली है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसके लिए अध्ययन कराया जा रहा है। अध्ययन का जिम्मा सलाहकार नियुक्त कर सौंपा जा चुका है। जनवरी 2027 तक इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने का अनुमान है।

जानकारी के मुताबिक, मां आनंदमयी मार्ग से पुल प्रहलादपुर के बीच करीब 2.56 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसमें दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन होंगी। बीते मार्च में सरकार ने इस फ्लाईओवर को मंजूरी दी थी। इसकी नींव रखने का करीब 56 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे दिसंबर 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य है।

इसके अलावा, पुल प्रहलादपुर से बदरपुर के बीच करीब आधा किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। लंबाई कम होने के बावजूद बदरपुर के पास जाम खत्म करने के लिहाज से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News