हरियाणा में CIA इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, IG के आदेश पर बड़ा एक्शन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली पुलिस जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हाल ही में डबवाली पुलिस जिला के कालांवाली CIA की लापरवाही से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कालांवाली CIA इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को जो SI सुरेश कुमार, ASI बलवान व ASI राजेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल रमेश कुमार सस्पेंड कर दिया गया है। Haryana News
पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई हिसार रेंज के IG कुलदीप सिंह की ओर से की गई है। बताया जा रहा है कि सस्पेंशन के साथ-साथ चारों पुलिसकर्मियों का तबादला भी कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब हरियाणा के CM सैनी का डबवाली दौरा था और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में मौजूद थे। Haryana News
कल शुक्रवार को IG हिसार रेंज कुलदीप सिंह भी डबवाली आए हुए थे। तब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। IG दो पुलिसकर्मियों के साथ बिना एस्कॉर्ट गाड़ी के सिंगल गाड़ी के साथ हिसार से डबवाली आए थे। Haryana News
IG ने लिया था फीडबैक
IG कुलदीप सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से फीडबैक लिया। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही जा रही है। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। Haryana News
IG कुलदीप सिंह शुक्रवार रात डबवाली में ही रुके थे। इसी दौरान उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश भी जारी कर दिए। हालांकि, ये सूचना शनिवार को पता चलने के बाद पुलिस में भी हलचल तेज हो गई है। वहीं, पुलिस अफसरों ने सस्पेंड किए कर्मचारियों के मामले में अंदरूनी जांच बताकर कुछ कहने से मना कर दिया। Haryana News
ये हुए सस्पेंड
इससे पहले CIA इंचार्ज डबवाली को भी विभागीय कार्रवाई के तहत सस्पेंड किया गया था। Haryana News वहीं हाल ही में SA इंद्रदेव को भी निलंबित किया गया था। ऐसे में लगातार हो रही कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही और अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है।
