केलुपोश मकान से चार क्विंटल डोडा पोस्त बरामद एक गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक द्रव्यों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले की परसाद थाना पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर परसाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सरु फलां जाम्बु स्थित एक केलुपोश मकान से 407 किलोग्राम (4 क्विंटल) अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।

उक्त मकान का मालिक कन्हैया लाल पिता हाजा मीणा निवासी सरु फलां जाम्बु पुलिस को देखते ही एकबारगी मौके फरार हो गया। परसाद थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर एवं विभिन्न स्थानों पर तलाश कर कन्हैया मीणा को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur