लेकसिटी के चार छात्र वर्ल्ड रोबोटिक चेम्पियनशीप में रहे विजेता, अब नेशनल चेम्पियनशीप में लेंगे भाग

मेक एक्स रोबोटिक्स कम्पनी द्वारा अजमेर में आयोजित वर्ल्ड रोबोटिक्स चैंपियनशीप 2019 में मिरै रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड संस्था के चार छात्र विजयी रहे।

 | 

लेकसिटी के चार छात्र वर्ल्ड रोबोटिक चेम्पियनशीप में रहे विजेता, अब नेशनल चेम्पियनशीप में लेंगे भाग

उदयपुर। मेक एक्स रोबोटिक्स कम्पनी द्वारा अजमेर में आयोजित वर्ल्ड रोबोटिक्स चैंपियनशीप 2019 में मिरै रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड संस्था के चार छात्र विजयी रहे।

संस्था के संकल्प तैलंग ने बताया कि इस चेम्पियनशीप में लेकसिटी के वीर जैन, आहान सिंघवी ,यशवर्धन ,शौर्यन धोका भाग ले कर विजयी रहे। अब ये सभी विजेता आगामी 9 व 10 नवबंर को आयोजित होने वाली नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

उन्होंने बताया कि इस तरह कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राट्रीय स्टूडेंट्स भाग लेते है। मिरै रोबोटिक्स के शुवम देवांशी, हितेश बोराणा जो की टीम के मेंटर है एवं संकल्प तैलंग जो की मिरै रोबोटिक्स के डायरेक्टर है स्टूडेंट्स को नेशनल कॉम्पिटिशन के लिए तैयारियों में लग गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News