धूमधाम से मनाया चौथा चार्टर दिवस

जैन सोशल ग्रुप ‘उमंग’ का चार्टर दिवस योग सेवा समिति में संगीतमय सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।

 | 

धूमधाम से मनाया चौथा चार्टर दिवस

जैन सोशल ग्रुप ‘उमंग’ का चार्टर दिवस योग सेवा समिति में संगीतमय सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया।

प्रारम्भ में ग्रुप  अध्यक्ष डॅा. सुन्दरलाल दक ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप फाउण्डेशन ने उत्तराखंड त्रासदी में सहयोग स्वरूप एक करोड़ रुपए के कपड़े, राशि व अन्य वस्तुएं भिजवाए हैं एंव ग्रुप पानी की कमी वाले स्थानों पर पानी उपलब्ध करा रहा है। विश्व स्तर पर 378 शाखाएं एवं 65 हजार परिवार इस ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

समारोह की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मधु मेहता, विशिष्ठ अतिथि मोतीलाल मिण्डा, ओ.पी.चपलोत, शैलेष जैन, शरद कारवां एंव समारोह के अध्यक्ष बी.एच.बाफना ने ग्रुप द्वारा किए जा रहे कार्यो की भूरी-भूरी प्रंशसा की।

प्रारम्भ में विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, साधना दक, कविता बोहरा एवं ग्रुप ने नवकार मंत्र का वाचन किया। ग्रुप की प्रार्थना भी इसी ग्रुप ने प्रस्तुत की।

सचिव पियूष भंसाली ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन शकुंतला सरुपरिया ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News