मीडिया लोकतंत्र का चौथा प्रहरी, अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाए
तकनीकी शिक्षा, संस्कृत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व सूचना एव जनसंपर्क राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा प्रहरी है।मीडियाकर्मी स्वतंत्रता पूर्वक काम करते हुए समाज, प्रदेश व देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभायें। राज्य मंत्री जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के दौसा में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन तथा दौसा इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न
तकनीकी शिक्षा, संस्कृत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व सूचना एव जनसंपर्क राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा प्रहरी है।मीडियाकर्मी स्वतंत्रता पूर्वक काम करते हुए समाज, प्रदेश व देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभायें। राज्य मंत्री जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के दौसा में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन तथा दौसा इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आमजन को जागरूक करने, देश व प्रदेश की खबरें आमजन तक पहुंचाने तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान रहता है। देश में लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा भी जरूरी है और सरकार इसके प्रति गंभीर है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के वेतन-भत्ते सरकार का ही विषय होना चाहिए, न कि मीडिया संस्थानों का। राज्य मंत्री ने जार के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा दिये गये ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
समारोह में महिला एवं बाल विकास, जन अभाव निराकरण, अल्प संख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग राज्यमंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने के लिये पत्रकारों को पारदर्शिता व ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिये सरकार कार्य कर रही है। आपने जो जो मांगें रखी है उनका ज्ञापन सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री तक पहुंचाने के साथ समाधान करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व समारोह में दौसा सांसद जसकौर मीना ने भी विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन से लौटे उदयपुर जिलाध्यक्ष नानालाल आचार्य ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम बाघी, प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश महासचिव संजय सैनी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बबीता शर्मा, प्रदेश सचिव दीपक लवानिया ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के संयोजक महेश बालाहेड़ी ने सरकार से पत्रकारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति योजना की जरूरत बताई जिस पर राज्यमंत्री गर्ग ने भी सहमति व्यक्त करते हुए सरकार को प्रस्ताव भिजवाने की बात कही।
उदयपुर से सम्मेलन में प्रदेश सचिव कौशल मूंदड़ा, जिला महासचिव भरत मिश्रा सहित हेमंत सिंह, गोपाल लोहार, हरीश लोहार आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला इकाइयों को ग्रामीण स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को भी संगठन से जोडऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने उदयपुर जिला पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मेलन के पश्चात सम्मेलन में आए पत्रकारों ने दौसा की पुरा धरोहर आभानेरी, हर्षद माता मंदिर सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। इस सम्मेलन में एनयूजेआई की हिमाचल प्रदेश की इकाई के रणेश राणा के नेतृत्व में भी पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
