धोखाधड़ी के आरोपी को बंग्लौर में पकड़ा

सूरजपोल पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को बंग्लौर गार्डन सिटी कॉलेज से गिरफ्तार कर उदयपुर लाई। अभियुक्त ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए का गबन किया था।

 | 

सूरजपोल थाना पुलिस ने बताया कि रामपुरा यतेन्द्र दाधीच ने 1 मई 2013 को रामपाल सिंह तोमर निवासी ग्वालियर सहित उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 25 लाख रूपए गबन कर चम्पत होने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रामपाल को गार्डन सिटी कॉलेज, बंग्लौर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि रामपाल के तीनों साथियों की जानकारी जुटाने के लिए रामपाल को 14 जुलाई तक पुलिस रिमांड में दिया गया हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News