हरियाणा में प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी, SI सस्पेंड

 | 
हरियाणा में प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी, SI सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के कैथल से बड़ी खबर सामने आ रही है। कैथल के सेक्टर-21 में प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में SI मदनलाल को सस्पेंड कर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक आईजी कार्यालय के आदेश पर कैथल एसपी कार्यालय ने यह कार्रवाई की, जिसकी पुष्टि पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने की। मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है।

शिकायतकर्ता अमित सिकरी के अनुसार, पड़ोसी SI मदनलाल, उसके बेटे अजय और कपिल शर्मा ने HSVP के प्लॉट (नं. 1373) की ई-नीलामी में 25% हिस्सेदारी देने के नाम पर 17 लाख रुपए ऐंठ लिए। 

जानकारी के मुताबिक आरोप है कि HSVP में निर्धारित राशि जमा न होने पर जब पूछताछ की गई, तो आरोपी ने 26.99 लाख रुपए की फर्जी रसीद थमा दी, जो पंचकूला कार्यालय की जांच में जाली पाई गई। 

मिली जानकारी के अनुसार पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने झूठे केस में फसाने की धमकी दी। EOW प्रभारी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि बैंक ट्रांजेक्शन, रसीदों और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News