हरियाणा में Online गाय-भैंस बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे करता था ठगी

 | 
 हरियाणा में Online गाय-भैंस बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे करता था ठगी

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम, 12 जून 2026 : श्री गौरव फौगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में  निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साईबर दक्षिण, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.06.2026 को पुलिस तकनीकी का प्रयोग करते यू ब्लॉक डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में रैड की जहां पर फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर ऑनलाइन गाय/भैंस बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 01 आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। हरियाणा में Online गाय-भैंस बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे करता था ठगी

जिसकी पहचान साजिद निवासी गांव बामनी जिला भरतपुर (राजस्थान) हाल निवासी  यू ब्लॉक डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम के रूप में हुई है। धोखाधड़ी में संलिप्तता पर आरोपी के विरुद्ध थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में अभियोग धारा 318(4),319,61(2) BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी द्वारा एक व्यक्ति से गाय बेचने के नाम पर पंजीकरण, जीपीएस ट्रैकिंग तथा विभिन्न राज्यों की एनओसी लेने की बात कहकर लगभग 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।

प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फेसबुक पर "Chaudhry Dairy Farm" नाम से फर्जी पेज संचालित करता है तथा ऑनलाइन गाय व भैंस बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता है। जब भी कोई इनसे गाय या भैंस खरीदने के लिए इनसे संपर्क करता है तो आरोपी पंजीकरण, जीपीएस ट्रैकिंग तथा विभिन्न राज्यों की एनओसी आदि के नाम पर रुपए ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी धोखाधड़ी की रकम में से 30 प्रतिशत कमीशन रखकर शेष राशि अपने साथी आरोपी को दे देता था। 

आरोपी के कब्जा से 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

आरोपी से अन्य संलिप्त आरोपियों,अन्य वारदातों, बैंक खातों व धनराशि के प्रवाह के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ते साईबर अपराधों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों पर कार्यवाही करती है। गुरुग्राम पुलिस बढ़ते साईबर अपराध को रोकने मे तथा आपराधियों को पकड़ने मे पूर्ण निष्ठा से कार्यरत है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News