खाली पड़े प्लाट के फर्जी कागज़ात और मालिक तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला इनामी शातिर गिरफ्तार

उदयपुर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने खाली पड़े प्लाट के फर्जी कागज़ात और मालिक तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला दो हज़ार रूपये का इनामी शातिर मुकेश सामरिया पिता बद्रीलाल सामरिया निवासी नाकोड़ा नगर, धाऊ जी की बावड़ी प्रतापनगर को गुजरात के हिम्मतनगर शहर से गिरफ्तार किया है।

 | 

अभियुक्त मुकेश क्षेत्र के राजस्व के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी रखता है वर्षो से खाली पड़े प्लॉटों का पता लगाकर पटवार मंडल से उसके मालिकों की जानकारी प्राप्त करता आउट प्लॉटों के असली मालिको के नाम पते की फ़र्ज़ी आई डी तैयार कर अपने सहयोगी मोहन रेगर के मार्फत उस व्यक्ति के नाम का फ़र्ज़ी व्यक्ति खड़ा कर उसे असली मालिक बताकर ग्राहकों को भूखंड बेचकर उनसे रूपये ऐंठ लेता था। यही नहीं एक ही प्लाट को कई लोगो को बेच डालता था। और फिर उसी प्लॉट को किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री करवा कर उससे भी पैसे हड़प लेता था। इस प्रकार कई लोगो के साथ धोखाधड़ी करता था।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

अभियुक्त के खिलाफ उदयपुर के प्रतापनगर, सूरजपोल और हाथीपोल थाने में करीब 14 प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त मुकेश के खिलाफ प्रतापनगर थाना में चेक बाउंस के दस प्रकरणो में और शहर के अन्य थानों में वांछित चल रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News