BSNL का सभी मौजूदा लैंडलाइन ग्राहकों के लिए ‘5 जीबी फ्री ट्रायल प्लान’ बिल्कुल मुफ्त

भारत के सबसे बड़े वायर-लाइन ऑपरेटर बीएसएनएल ने उन सभी मौजूदा लैंडलाइन ग्राहकों के लिए जिनके पास ब्रॉडबैंड नहीं है, एक नया प्रमोशनल ब्रॉडबैंड ऑफर - 5 जीबी फ्री ट्रायल प्लान' शुरू किया है।

 | 

BSNL का सभी मौजूदा लैंडलाइन ग्राहकों के लिए ‘5 जीबी फ्री ट्रायल प्लान’ बिल्कुल मुफ्त

भारत के सबसे बड़े वायर-लाइन ऑपरेटर बीएसएनएल ने उन सभी मौजूदा लैंडलाइन ग्राहकों के लिए जिनके पास ब्रॉडबैंड नहीं है, एक नया प्रमोशनल ब्रॉडबैंड ऑफर – 5 जीबी फ्री ट्रायल प्लान’ शुरू किया है।

महाप्रबंधक जितेन्द्रु कुमार ने बताया कि बीएसएनएल ने 1 मार्च 2019 से यह नया फ्री ट्रायल प्लान शुरू किया है। मौजूदा लैंडलाइन ग्राहक 31 मार्च 2019 तक इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं। इस योजना के तहत ग्राहक 5 जीबी / दिन तक 10 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड के साथ असीमित ब्रॉडबैंड का आनंद ले सकता है और उसके बाद भी फ्लैट 1 एमबीपीएस की स्पीइड मिलती रहेगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

5 जीबी फ्री ट्रायल प्लान’ केवल मौजूदा लैंडलाइन ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होगा। हालाँकि, योजना की सुविधा सक्रियण (activation) की तारीख से एक माह के लिए उपलब्ध होगी। इस योजना में, ग्राहक 150 जीबी डाटा 10 एमबीपीएस की स्पीड के साथ उपयोग कर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा का आनंद ले सकता है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी बीएसएनएल की वेब साइट www.bsnl.co.in पर देखी जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News