विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर नेहरू जनजाति संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश
विश्व संग्रहालय दिवस (18 मई) के अवसर पर टीआरआई परिसर में स्थित जवाहर लाल नेहरू जनजाति संग्रहालय में आम दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया है।
विश्व संग्रहालय दिवस (18 मई) के अवसर पर टीआरआई परिसर में स्थित जवाहर लाल नेहरू जनजाति संग्रहालय में आम दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया है।
टीआरआई निदेशक ने बताया कि संग्रहालय अवलोकन का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात अपराह्न 3.30 बजे संस्थान स्थित सभागार में ‘‘जनजाति संग्रहालय- कल, आज और कल‘‘ विषयक संगोष्ठी का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में सीमित स्थान होने के कारण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। कला, संस्कृति व जनजाति विषयों पर रुचि रखने वाले प्रबुद्ध नागरिक इस संगोष्ठी में आमंत्रित हैं।