निःशुल्क काढ़ा वितरण
स्वाइन फ्लू के बढ़ते हुए प्रकोप के बचाव हेतु मेनारिया समाज ग्राम सभा पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर के तत्वाधान में निःशुल्क काढ़ा पिलाया जायेगा।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते हुए प्रकोप के बचाव हेतु मेनारिया समाज ग्राम सभा पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर के तत्वाधान में निःशुल्क काढ़ा पिलाया जायेगा।
समाज अध्यक्ष जगदीश चन्द्र मेनारिया ने बताया कि निःशुल्क काढ़ा वितरण का कार्यक्रम दिनांक 07.02.2015 को पानी की टंकी, पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा साथ ही बताया कि इस प्रकार का काढ़ा पीने से स्वाइन फ्लू के वाइरस से बचाव किया जा सकता है एवं इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
मेनारिया समाज ग्राम सभा के मीडिया प्रभारी विक्रम मेनारिया ने आम जन से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक व्यक्ति काढ़ा पीकर इस बीमारी से सुरक्षित होवें।