नशामुक्ति पर पूरे माह निःशुल्क शिविर का आयोजन

31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल व गीतांजली दंत चिकित्सालय के विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी द्वारा तंबाकू निषेध जागरुकता का संदेश दिया। हॉस्पिटल परिसर में ही मूक नाटक का मंचन कर तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया और नशे की आदत छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही नशामुक्ति पर एक महीने (31 मई से 30 जून) के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया।

 | 

इस अवसर पर हॉस्पिटल में आए मरीज व उनके परिजनों ने भी नशा छोड़ने पर अलग-अलग संदेशों के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। गीतांजली ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, गीतांजली दंत चिकित्सालय के प्रिंसिपल डॉ निखिल वर्मा, जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग की डॉ गौरी प्रसाद व उनकी टीम एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

नशामुक्ति पर पूरे माह निःशुल्क शिविर का आयोजन

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News