16 अगस्त को आयोजित होगा नि:शुल्क कैंसर कैंप

राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय हिरण मगरी में 16 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक निशुल्क कैंसर शिविर

 | 
setelite hospital hm udaipur
मरीजो की स्क्रीनिंग के साथ साथ उन्हें कैंसर के संभावित लक्षणों, कारणों, एवं बचाव के प्रती जानकारी दी जाएगी

कैंसर के रोगियों एवं संभावित मरीजो को निशुल्क परामर्श देने हेतु स्व. खेमराज कटारा राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय हिरण मगरी में 16 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक निशुल्क कैंसर शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में दिल्ली के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश द्वारा मरीजो की जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया जायेगा।

मरीजो की स्क्रीनिंग के साथ साथ उन्हें कैंसर के संभावित लक्षणों, कारणों, एवं बचाव के प्रती जानकारी भी प्रदान की जायेगी।शिविर में उपस्थित होने वाले मरीजो को पूर्व में चिकित्सालय के कमरा नंबर 110 में अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

इस हेतु डॉ अक्षय कावड़िया (जिला कैंसर नोडल अधिकारी) के निर्देशन में टीम गठित की गई है जो पंजीकरण में आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News