राजकोट के सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क हृदयरोग निदान शिविर
एकबारगी चिकित्सकों को भी आश्चर्य हुआ जब उनके सामने मात्र 15 दिन का नवजात बच्चा आया जिसके हृदय में छेद था, वहीँ 55 साल का व्यक्ति भी पहुंचा जिन्हें हृदय के ऑपरेशन की सलाह दी गई। इन्हें यह अवसर उपलब्ध कराया राजकोट के सत्य साई हार्टहॉस्पिटल ने जिनकी ओर से चित्रकूट नगर स्थित रॉकवुड हाई स्कूल में रविवार को निशुल्क हृदयरोग न

एकबारगी चिकित्सकों को भी आश्चर्य हुआ जब उनके सामने मात्र 15 दिन का नवजात बच्चा आया जिसके हृदय में छेद था, वहीँ 55 साल का व्यक्ति भी पहुंचा जिन्हें हृदय के ऑपरेशन की सलाह दी गई। इन्हें यह अवसर उपलब्ध कराया राजकोट के सत्य साई हार्टहॉस्पिटल ने जिनकी ओर से चित्रकूट नगर स्थित रॉकवुड हाई स्कूल में रविवार को निशुल्क हृदयरोग निदान शिविर लगाया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के चिकित्सा मंत्री दुर्रु मियां भी पहुंचे जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले बच्चों ने एक नाटक पेश किया जिसके माध्यम से गरीब कबाड़ी की बच्ची को हृदय रोग की बीमारी होने के बाद उसे किसी ने सांई हॉस्पिटल की राह दिखाई और यहाँ नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया।
चिकित्सा मंत्री दुर्रु मियां ने अपने उद्बोधन में हॉस्पिटल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यहां जितने गरीब-अमीर लोग उपचार के लिए पहुंचे हैं उनकी दुआएं संस्थान को और ऊचाईयों पर ले जाएगी। ऑपरेशन करना यानी एक व्यक्ति का ढाई लाख रुपया बचाना है।
सत्य सांई सेवा संगठन के परमवीर ने बताया कि शिविर में उम्मीद से कहीं अधिक 1250 से अधिक मरीज पहुंचे। पुरानी रिपोर्ट्स देखकर इनकी समुचित जांच की गई। आवश्यकतानुसार रोगियों को सलाह दी गई वहीं ऑपरेशन के लिए भी चयन किया गया। दूर दराज से आने वाले कई रोगी शनिवार सुबह ही यहां पहुंच गए थे। इनके रहने, खाने-पीने की सुविधा सत्य सांई सेवा संगठन उदयपुर की ओर से की गई थी। बिल्कुल अनुशासित रूप से शिविर सफलतापूर्वक चलने का कारण संगठन के राज्य भर से आए करीब 80 से अधिक सेवाधारक रहे जिन्होंने दो दिन अपनी सेवाएं दी।
हॉस्पिटल से करीब 40 चिकित्सकों व नर्सेज का स्टाफ यहां पहुंचा जिन्होंने रोगियों को बड़ी आत्मीयता से संभाला। इससे पहले रॉकवुड की निदेशक अलका शर्मा, दीपक शर्मा का अभिनंदन किया गया।
