बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर पर निःशुल्क जाँच शिविर आयोजित
कुतुबुद्दीन शहीद के उर्स के अवसर पर आयोजन
| Jan 8, 2024, 19:39 IST
उदयपुर 8 जनवरी 2024। बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी द्वारा बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर (डिस्पेंसरी) में आज कुतुबुद्दीन शहीद के उर्स के अवसर पर एक निःशुल्क जाँच शिविर आयोजित किया गया।

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मिंयाजी ने बताया कि शिविर में थाइरोइड एवं शुगर की निःशुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर का आयोजन सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक किया गया।
बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सचिव सरफ़राज़ राजनगर वाला ने बताया कि शिविर में करीब 150 लोगो ने निःशुल्क जांच का फायदा उठाया। शिविर में बोहरा यूथ मेडिकेयर सेंटर के डॉक्टर इस्हाक़ शाह, डॉ अशफाक हुसैन, डॉ रेहाना बानु, शब्बीर नासिर और आशिक रंगवाला ने अपनी सेवाएं दी।
