निःशुल्क निःसंतानता शिविर 3 व 4 जुलाई को

गीतांजली हॉस्पिटल के गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा 3 व 4 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क निःसंतानता शिविर गीतांजली हॉस्पिटल में आयोजित होगा।

 | 

निःशुल्क निःसंतानता शिविर 3 व 4 जुलाई को

गीतांजली हॉस्पिटल के गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा 3 व 4 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क निःसंतानता शिविर गीतांजली हॉस्पिटल में आयोजित होगा।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के फर्टिलिटी सेन्टर की डॉ पूजा गाँधी निःशुल्क परामर्श देंगी। शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ एल.एच, एफ.एस.एच, टि.एस.एच, प्रोलेक्टिन भी निःशुल्क होगा। इसके साथ ही शिविर में सोनोग्राफी पेल्विस युएसजी, सीमेन की जांच, कृत्रिम गर्भाधान आईयूआई, आईयूआई विथ डोनर, हिस्टिरोस्कोपी, टेस्ट ट्यूब बेबी आईवीएफ व दूरबीन की जांच रियायती दरों पर की जाएगी।

साथ ही शिविर में आईवीएफ व आईसीएसआई में असफल लोगों के लिए नवीनतम प्रणाली आईएमएसआई द्वारा उपचार किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News