वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण 5 जनवरी से

ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के क्लब ‘‘ऐश्वर्या गोल्डन शेक कम्प्यूटर क्लब’’ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में आगामी 5 जनवरी 2013 से सायंकाल 3 से 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अपना पंजीकरण 5 जनवरी 2013 तक करवा सकते है।

 | 

ऐश्वर्या गोल्डन शेक वरिष्ठ नागरिक क्लब के सचिव श्री सूरजमल पोरवाल ने बताया कि दिसम्बर माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी उपयोगिता को समझाते हुए बताया कि वरिष्ठ नगरिक वर्ग के परिवार के सदस्य विदेश व अन्य राज्यों में रहते है उनसे जुड़ाव हेतु वर्तमान तकनीकी ज्ञान कम्प्यूटर के माध्यम से ही सम्भव है और इन्हीं तकनीकों एवं कम्प्यूटर ज्ञान को सिखाने हेतु ऐश्वर्या गोल्डन शेक कम्प्यूटर क्लब का गठन किया गया है। वर्तमान में इन्टरनेट सुविधा मोबाईल पर भी उपलब्ध है अत: वरिष्ठ नागरिक इसका उपयोग सीख कर परिवार के सदस्यों से सम्पर्क में रह सकते है। श्री पोरवाल ने सभी वरिष्ठ जनों से अपील की वे ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाकर इस नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News