वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण
ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के क्लब “ऐश्वर्या गोल्डन शेक कम्प्यूटर क्लब” द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में आगामी 7 जुलाई 2014 से सायंकाल 3 से 5 तक आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अपना पंजीकरण 7 जुलाई 2014 तक करवा सकते हैं।
ऐश्वर्या गोल्डन शेक वरिष्ठ नागरिक क्लब के सचिव सूरजमल पोरवाल ने इसकी उपयोगिता को समझाते हुए बताया कि वर्तमान समय में एकल परिवार के लिये कम्प्यूटर की जानकारी होना अति आवष्यक है। घर बैठे ही पानी, बिजली के बिल, दूरभाष के बिल जमा करवाना, रेल, हवाई जहाज टिकट बुक करवाना, ऑनलाईन बैकिंग करना आदि का प्रशिक्षण एक माह तक दिया जावेगा।
इसके साथ ही उन्हें मोबाइल पर इंटरनेट, ब्लुटूथ आदि सिस्टम की भी जानकारी दी जायेगी। वरिष्ठजन को समय पास करने हेतु एक दूसरे से कम्प्यूटर पर चेटिंग करना, गेम्स खेलना, समाचार पत्र की जानकारी प्राप्त करना, ट्वीटर पर कमेन्टस देना व पढ़ना आदि की जानकारी दी जायेगी।
पोरवाल ने सभी वरिष्ठ जनों से अपील की वे ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाकर इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लें तथा रजिस्ट्रेशन मो. 9413474354 पर भी करवा सकते हैं।