बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी पर निःशुल्क दंत शिविर

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी और दर्शन डेंटल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकल सेण्टर पर एक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिव

 | 

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी पर निःशुल्क दंत शिविर

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी और दर्शन डेंटल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकल सेण्टर पर एक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बोहरा यूथ पब्लिक स्कूल के लगभग 150 बच्चो के दांतो का चेकअप किया गया वही वहीँ बच्चो को दांतो की सुरक्षा और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। और दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह दी गई।

चिकित्सा शिविर के अवसर पर दर्शन डेंटल मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल ने बोहरा यूथ मेडिकल सेंटर के परिसर में सेटेलाइट सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। सेटेलाइट सेण्टर का उद्घाटन सेंट्रल बोर्ड ऑफ दाउदी बोहरा कम्युनिटी के संरक्षक आबिद हुसैन अदीब और दर्शन डेंटल मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल की प्रिंसिपल डॉ मीनाक्षी खंडेलवाल, हेड पीडिओ डिपार्टमेंट रूचि अरोरा और जनरल मैनेजर कुलदीप माथुर ने फीता काटकर किया।

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी पर निःशुल्क दंत शिविर

इस अवसर पर दर्शन डेंटल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डॉ हिदायतुल्लाह ने बताया की दिन प्रतिदिन दांतो के मरीज बढ़ते जा रहे है क्यूंकि मुंह और दांतो की स्वच्छता और सफाई को लेकर लोगो में जागरूकता की कमी है अतः हर छह महीने में दांतो का रेगुलर चेकअप करवाना आवश्यक है। वहीँ डॉ विकास और डॉ अनुप्रीति ने शिविर में मौजूद बच्चो को बताया की दांतो की सफाई का महत्व बताया।

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी पर निःशुल्क दंत शिविर

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

दाऊदी बोहरा जमाअत के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ावाला ने बताया की इस अवसर पर बोहरा यूथ मेडिकल सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मियांजी, सचिव सरफराज बैग वाला, शब्बीर नासिर, डॉ इस्हाक शाह, डॉ रेहाना बानू अलीमियाजी वाला, सेंट्रल बोर्ड ऑफ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी के संरक्षक आबिद हुसैन अदीब, जोनल सेक्रटरी रजिया सनवाड़ी, दाऊदी बोहरा जमाअत के अध्यक्ष फैय्याज हुसैन इटारसी और बोहरा यूथ संस्थान के महासचिव गजनफर अली ओकासा वाला और दर्शन डेंटल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की प्रिंसिपल डॉ मीनाक्षी खंडेलवाल, हेड पीडिओ डिपार्टमेंट रूचि अरोरा, जनरल मैनेजर कुलदीप माथुर, डॉ हिदायतुल्लाह, डॉ विकास और डॉ अनुप्रीति और स्टाफ मौजूद था।

बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी पर निःशुल्क दंत शिविर बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी पर निःशुल्क दंत शिविर

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News