निःशुल्क दन्त रोग चिकित्सा परामर्श शिविर
गीतांजली डेन्टल एंव रिसर्च इंस्टिट्युट के प्रधानाचार्य डॉ निखिल वर्मा के निर्देशानुसार डॉ शारदा बिशनोई एंव उनकी टीम द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र व छात्राओं को ब्रश करने के तरीके के बारे में बताया गया एंव दंत रोग के कारण एंव निवारण के बारे में भी बताया गया।
| Nov 8, 2019, 18:21 IST
शिविर में स्टेप बाय स्टेप हाई स्कूल के 350 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
गीतांजली डेन्टल एंव रिसर्च इंस्टिट्युट उदयपुर द्वारा कल 07 नवंबर 2019 गुरूवार को प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक राष्ट्रीय टूथब्रशिग दिवस के अवसर पर जोगी तलाब गांव में स्थित स्टेप बाय स्टेप हाई स्कूल में निःशुल्क दंतरोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्टेप बाय स्टेप हाई स्कूल के 350 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
चिकित्सा परामर्श शिविर में गीतांजली डेन्टल एंव रिसर्च इंस्टिट्युट के प्रधानाचार्य डॉ निखिल वर्मा के निर्देशानुसार डॉ शारदा बिशनोई एंव उनकी टीम द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र व छात्राओं को ब्रश करने के तरीके के बारे में बताया गया एंव दंत रोग के कारण एंव निवारण के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर बच्चो को निःशुल्क टूथब्रशिंग किट का वितरण किया गया।
