निःशुल्क डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित
लायंस क्लब नीलांजना द्वारा अलख नयन आई हाॅस्पिटल के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर - 11 मे निःशुल्क डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर मे अलख नयन आई हाॅस्पिटल की डाॅ. आसिमा सहित 12 सदस्यों की टीम ने 372 महिला, पुरूषो व बच्चों की नेत्र जांच की गई। ने़त्र जांच मे 14 लोगो को नजर के चश्मे भी वितरित किये गये। शिविर के दौरान ही शुगर जांच मे शुगर के 39 नए मरीज भी सामने आये, जिन्हे चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श एवं शुगर लेवल को सामान्य बनाये रखने के तरिके
लायंस क्लब नीलांजना द्वारा अलख नयन आई हाॅस्पिटल के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर – 11 मे निःशुल्क डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
क्लब की अध्यक्ष पूनम भदादा ने बताया कि शिविर मे अलख नयन आई हाॅस्पिटल की डाॅ. आसिमा सहित 12 सदस्यों की टीम ने 372 महिला, पुरूषो व बच्चों की नेत्र जांच की गई। ने़त्र जांच मे 14 लोगो को नजर के चश्मे भी वितरित किये गये। शिविर के दौरान ही शुगर जांच मे शुगर के 39 नए मरीज भी सामने आये, जिन्हे चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श एवं शुगर लेवल को सामान्य बनाये रखने के तरिके भी समझाए गये।
क्लब सचिव भारती जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ लायंस क्लब की चेयरपर्सन लाॅ. रेणु बांठिया एवं शैलेन्द्र चैहान द्वारा किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष लाॅ. राजश्री सोमानी, लाॅ. निकिता रामनानी, संतोष मेहता, शांता किसनानी, आभा लोढ़ा, प्रणीता तलेसरा, रितू मारू, सूनील मारू, मंजू फत्तावत, रमा जैन, तारा शाह सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।