डायबिटीज की निःशुल्क जांच शिविर कल

आरोग्य दिवस के अन्तर्गत राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, में निःशुल्क 63वां डायबिटीज जांच शिवि शनिवार को आयोजित किया जायेगा।

 | 

आरोग्य दिवस के अन्तर्गत राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, में निःशुल्क 63वां डायबिटीज जांच शिवि शनिवार को आयोजित किया जायेगा।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी विद्यावारिधि वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में आरोग्य निधि, वैकल्पिक चिकित्सा केन्द्र अशोक नगर के तत्वावधान में रेकी, प्राणिक, सुजोग, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंचर से कमर दर्द, घुटने का दर्द, जोइन्ट पेन, माईग्रेन, साइटिका, स्लिप डिस्क आदि न्युरोटिक समस्या का उपचार रवि जौहर, बी.के. रावल, चरणजीत कौर, स्वाति चेचानी, परमिन्दर कौर द्वारा निःशुल्क उपचार व परामर्श प्रातः 9 से 1 बजे दिया जायेगा।

साथ ही डायबिटीज से बचने के उपायो के बारे मे प्रदर्शनी के साथ ही पेम्पलेट वितरित किये जायेगे। डायबिटीज शिविर प्रातः 9 से 11 बजे तक रोगियो की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News