निःशुल्क जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता शुरू
चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में निःशुल्क जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज विश्वविद्यालय मार्ग स्थित द स्टेनवर्ड स्कूल में आयोजित हुई। आयोजन सचिव, शतरंज प्रशिक्षक व मुख्य निर्णायक विकास साहू ने बताया कि 3 दिवसीय यह शतरंज प्रतियोगिता में कुल 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है जिसमें 12 अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड़ खिलाड़ी है।

पहले दिन हुए 3 चक्रों में प्रथम चक्र में शुभानी कपूर को कपिल गर्ग, दूसरे चक्र में मोनिका साहू को पल्लव चौधरी व तीसरे चक्र में योगेश हिंगड़ को उज्जवल सोनी, शुभानी कपूर को ज्योति मेहरा व अर्पिता जैन को विभव पामेचा ने हराकर उलटफेर का दौर जारी रखा।
प्रथम दिन हुए चक्रों के पश्चात् बढ़त लिए शातिर इस प्रकार है- देवेन्द्र बोराणा, चयन दुरेजा, श्रीनीवास मिश्रा, निलेश कुमावत, विभव पामेचा, निखिल यादव, मुदित बाबेल, अरूण कटारिया, मंथन चित्तोड़ा, सूरज साहू, विशाल शर्मा (3 अंक), सिदार्थ सेठ, चन्द्रजीत सिंह, उज्जवल सोनी, गोकुलजी पिल्लेय (2.5 अंक) अंको के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रतियोगिता का अगला चक्र कल प्रातः 8:30 बजे खेला जायेगा।
यह जानकारी आयोजन सचिव, शतरंज प्रशिक्षक व मुख्य निर्णायक विकास साहू ने दी।